Modern Cow Farming And Management (hindi) NEW
भारतीय अर्थव्यवस्था में पशुपालन का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। छोटे व सीमांत किसानों के पास कुल कृषि भूमि का 30 प्रतिशत जोत है। इसमें 70 प्रतिशत कृषक पशुपालन व्यवसाय से जुडे है जिनके पास कुल
पशुधन का 80 प्रतिशत भाग मौजूद है। स्पष्ट है कि देश का अधिकांश पशुधन, आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के पास है। इस तरह पशुपालन व्यवसाय में ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने की अपार संभावनायें है।
गाय हमें दूध देती है बैल कृषि कार्यों मैं सहायक है। देश में श्वेत क्रान्ति की सफलता का श्रेय गाय व भैंस को जाता है अतः हर मनुष्य को सुखी व समृद्ध बनाने के लिए पशुधन की उचित देखभाल आवश्यक हैं।
केन्द्रीय एवं राज्यों के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रणाली मैं परिवर्तन हुए है। परिणामस्वरूप पाठयक्रमों मैं भी परिवर्तन हुआ है। कृषि स्नात्तकों की अलग-अलग विषय में विभिन्न धाराएं बनाई गयी। जिनमें से एक पशुपालन एवं प्रबन्धन है। यह पुस्तक पशु विज्ञान विद्यार्थीयों व सिविल सेवाओं के लिए उपयोगी पुस्तक है। इसी उद्धेेश्य में यह पुस्तक का लेखन किया गया हैं।
हिन्दी में गौ-पालन पर अच्छी पुस्तकें कम उपलब्ध है और जो है उसमें नवीनतम आंकड़ों एवं ज्ञान का अभाव है। इस पुस्तक में नवीनतम ज्ञान व आंकड़े प्रस्तुत करने की चेष्ठा की गई है। इस पुस्तक के लेखन में देश-विदेश की पुस्तकों एवं विषय सम्बन्धी पत्रा-पत्रिकों का ज्ञान भी समाहित किया गया है। विषय विशेषज्ञों के परामर्शों को पुस्तक लेखन में समय ध्यान रखा गया है। हमें विश्वास है कि यह पुस्तक विषय सम्बंधी साहित्य की कमी को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। इस पुस्तक का प्रथम संस्करण पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए हर्ष है। प्रस्तुत पुस्तक भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों में स्नात्तक कृषि कक्षाओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक में कुछ त्राुटियों का रह जाना स्वाभाविक है विषय में पाठकों के परामर्शों का सदैव स्वागत है।
Dr. Choudhary JL
555Book Details
Modern Cow Farming And Management (hindi) NEW
TEXT-CUM-REFERENCES BOOK
358
0
0
AMERICAN ROYAL (6X9)
400 Gms
All Rights Reserved
M/s AGROBIOS (INDIA)
PG STUDENTS | UG STUDENTS |
Dairy Science , Veterinary , Animal Breeding , Animal Diseases , Animal Husbandry , Animal Nutrition , Veterinary Medicine , Veterinary Pathology , Hindi Books , Veterinary And Animal Science ,



