×

×
Close
Close
Quick Login!

Modern Microbiology (hindi) (pb)


Edition:
01
Volume:
0
Publishing Year:
2018
Publisher:
M/s AGROBIOS (INDIA)
Author/s:
Dr. Purohit SS , Dr. Tanuja Singh
Language:
Hindi

Availability:

In stock

Paper Back
ISBN:   9788188826414
Publishing Year:  

Rs 925.00


आधुनिक सूक्ष्मजीव विज्ञानएस.
एस.
पुरोहित एवं तनुजा सिंहपुस्तक परिचयसूक्ष्मजीव विज्ञान को स्नात्तक स्तर के पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक सराहनीय कदम उठाया था। वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, उद्योग विज्ञान और इनसे संबंधित शाखाओं का ज्ञान सूक्ष्मजीव विज्ञान के बिना अधूरा है। वर्तमान में जैवप्रौद्योगिकी विज्ञान पर आधारित उद्योग सूक्ष्मजीवों के ज्ञान के बिना अपूर्ण है। अतः इस विज्ञान का अध्ययन देश की प्रगति, मानव कल्याण तथा अर्थ व्यवस्था सुधार हेतु उपयोगी होगा, इस सत्य को कोई अस्वीकार नहीं कर सकता। विगत वर्षों में हुए अनुसंधान कार्यों से सूक्ष्मजीव विज्ञान के कई नवीन पहलु हमारे समक्ष आये हैं, जिन्हें भारतीय विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुँचाना आवश्यक था। इसी लक्ष्य को द्येय मानकर प्रस्तुत पुस्तक की रचना नये कलेवर में की गई है। पुस्तक में सूक्ष्मजीवों का संसार, सूक्ष्मजीवों की उत्पत्ति एवं विकास, सामान्य तकनीक एवं यंत्र, सूक्ष्मजीव वर्गिकी तथा वर्गीकरण, प्रोकैरियोटा एवं यूकैरियोटा, वाइरस या विषाणु, माइकोप्लाज्माज, बैक्टीरिया या जीवाणु, नील हरित शैवाल या साइनोबैक्टीरिया, प्रोटोजोआ, स्लाइम मोल्ड या अवपंक कवक (कवक - मिक्सोमाइकोटिना), कवक (यूमाइकोटिना), शैवाल, शैवाक या लाइकेन्स, बैक्टीरिया का उत्पादन, वृद्धि तथा प्रजनन, बैक्टीरिया में पोषण, चिकित्सा महत्व के बैक्टीरिया, निर्जर्मीकरण तथा रोगाणुनाशन (विसंक्रमण) की विधियाँ, रोध क्षमता या प्रतिरक्षण, एन्टीबायोटिक्स या प्रतिजैविक तथा सूक्ष्मजैविक टीके, सूक्ष्मजैविक एन्जाइम्स, जीन अवधारणा व जीन क्रियाविघि का नियमन, जीवाणुओं की आनुवांशिकी, उत्परिवर्तन, सूक्ष्मजीवों का सहचर्य (सूक्ष्मजीव-सूक्ष्मजीव के बीच, सूक्ष्मजीव - पादप - जगत के बीच तथा सूक्ष्मजीव - जंतु के बीच), जैव-भू रासायनिक चक्र, मृदा सूक्ष्मजैविकी, वायु सूक्ष्मजैविकी, जल सूक्ष्मजैविकी, पर्यावरण संरक्षण में सूक्ष्मजीव, सूक्ष्मजीवों द्वारा जीवेतर यौगिकों का अपघटन, जैव उर्वरक प्रौद्योगिकी, रासायनिक प्रक्रिया द्वारा प्रदूषण नियंत्रण, खाद्य सूक्ष्मजैविकी, दुग्धशाला की सूक्ष्मजैविकी तथा दुग्ध उत्पाद, किण्वन प्रौद्योगिकी, औद्योगिक उत्पाद एवं सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीवों का आर्थिक उपयोग, सूक्ष्मजीव विज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण खोज, जैसे अध्यायों को सम्मिलित किया गया है। देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों व उससे संबंधित महाविद्यालयों के स्नात्तक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को आधार मान कर इस पुस्तक की रचना सरल, सुग्राही, सुबोध भाषा एवं विषय प्रस्तुतीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। कठिन एवं दुरूह विषयों को रूचिकर बनाने के लिए चित्रों एवं तालिकाओं का समुचित समावेश किया गया है। आशा है सूक्ष्मजीव विज्ञान में रूचि रखने वाले पाठकों के ज्ञानवर्धन में इस पुस्तक का विशेष योगदान सिद्ध होगा। 

Dr. Purohit SS

555

Book Details

Book Title:
Modern Microbiology (hindi) (pb)
Book Type:
TEXTBOOK
No Of Pages:
520
Color Pages :
0
Color Pages :
0
Book Size:
AMERICAN ROYAL (6X9)
Weight:
750 Gms
Copyright Holder:

Imprint:
M/s AGROBIOS (INDIA)
Readership:
PG STUDENTS | UG STUDENTS |

Books with Same Authors

Books with Similar Subjects